पक्षी प्रेमी हैं तो देखिए देश-विदेश की रंग बिरंगी चिड़ियां

सूर सरोवर पक्षी विहार में इस बार भी परिंदे बड़ी संख्या में आए हैं। 100 से ज्यादा प्रजातिया हैं। ये मंगोलिया, साइबेरिया, रूस, चीन और हिमालय से आए हैं। जब वहां सर्दी बहुत पड़ती है और पानी जम जाता है तो ये खाने और पानी की तलाश में आते हैं।


अब जैसे जैसे पारा चढ़ेगा, ये अपने अपने वतन वापस जाना शुरु कर देंगे। नेशनल चंबल सेंक्च्युरी प्रोजेक्ट के डीएफओ आनंद कुमार ने बताया कि ये परिंदे एक साथ नहीं जाते हैं। अलग अलग प्रजाति की चिड़िया अलग अलग समय में जाती है।